Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानें कौन है ट्रंप के कार्यक्रम में गोली चलाने वाला कोल थॉमस एलन, सामने आई ये बड़ी जानकारी

April 26, 2026

जानें कौन है ट्रंप के कार्यक्रम में गोली चलाने वाला कोल थॉमस एलन, सामने आई ये बड़ी जानकारी

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान एक बड़ी सुरक्षा घटना सामने आई। होटल हिल्टन के बाहर हुई गोलीबारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 31 वर्षीय कोल थॉमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया का रहने वाला बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: तार-तार हुए रिश्ते: पिता द्वारा रेप करने पर गर्भवती हुई नाबालिग, अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म

यह हाई-प्रोफाइल डिनर कार्यक्रम उस समय चल रहा था, जिसमें राष्ट्रपति समेत करीब 2,500 खास मेहमान मौजूद थे। अधिकारियों के अनुसार, एलन को बॉलरूम तक पहुंचने से पहले ही एक सुरक्षा जांच चौकी पर रोक लिया गया। इसी दौरान स्थिति संदिग्ध लगने पर सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया, जांच एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि एलन का इरादा क्या था और वह वहां तक कैसे पहुंचा।

कौन है कोल थॉमस एलन?

ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी और सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक, कोल थॉमस एलन लॉस एंजिल्स इलाके का रहने वाला है। वह पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर, कंप्यूटर साइंटिस्ट, इंडी गेम डेवलपर और पार्ट-टाइम शिक्षक बताया जाता है। एलन ने कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Caltech) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उसने कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री पूरी की।

ये भी पढ़ें: ‘जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं, सबकी जिम्मेदारी’, PM Modi ने लोगों से की जनगणना में हिस्सा लेने की अपील

एलन के प्रोफाइल के अनुसार, उसने IJK Controls नाम की कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में काम किया है। इसके अलावा वह Caltech में टीचिंग असिस्टेंट भी रह चुका है। उसने C2 Education में पार्ट-टाइम शिक्षक के रूप में भी काम किया है। साल 2014 में उसने NASA की जेट प्रोपल्शन लैब में समर अंडरग्रेजुएट रिसर्च स्कॉलरशिप प्रोग्राम में हिस्सा लिया था। इसके अलावा वह एक स्वतंत्र इंडी गेम डेवलपर भी है, जिसने Bohrdom और First Law जैसे गेम बनाए हैं।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस घटना के पीछे उसकी क्या मंशा थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें