Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

खुनमिंग-मांट्रियल वैश्विक जैव विविधता ढांचा संपन्न

December 22, 2022

खुनमिंग-मांट्रियल वैश्विक जैव विविधता ढांचा संपन्न

सीओपी-15 के दूसरे चरण के सम्मेलन में खुनमिंग-मांट्रियल वैश्विक जैव विविधता ढांचे पर सहमति बनी। 20 दिसंबर को सम्मेलन के अध्यक्ष ह्वांग रुनछ्यो ने मांट्रियल सम्मेलन केंद्र में आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में सम्मेलन की स्थिति का परिचय दिया।

ह्वांग रुनछ्यो ने कहा कि सीओपी-15 के दूसरे चरण का सम्मेलन सफल रहा। करीब 40 पक्षों ने सिलसिलेवार कार्रवाई और वचन की घोषणा की। सम्मेलन में 62 फैसले पारित किए गए। इसमें खुनमिंग-मांट्रियल वैश्विक जैव विविधता ढांचा शामिल है, जो ऐतिहासिक परिणाम दस्तावेज़ है। ह्वांग रुनछ्यो ने कहा कि आगामी दो सालों में चीन सीओपी-15 का अध्यक्ष देश रहेगा। अध्यक्ष दल के समर्थन में चीन ढांचे के कार्यांवयन को बढ़ाएगा, जैविक विविधता को सरकारी विभागों और मुख्य व्यवसायों में शामिल करने को बढ़ावा देगा और प्रचार शिक्षा व जानकारी साझा करेगा। बताया गया है कि सीओपी-15 के पहले चरण का सम्मेलन वर्ष 2021 में चीन के खुनमिंग में आयोजित हुआ था। वहीं, दूसरे चरण का सम्मेलन 7 से 19 दिसंबर तक मांट्रियल में आयोजित हुआ, जहां जैविक विविधता पर कन्वेंशन का मुख्यालय स्थित है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें