Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

खुनमिंग ओल्ड स्ट्रीट: एक शहर की स्मृति और पुनर्जन्म

June 20, 2025

खुनमिंग ओल्ड स्ट्रीट: एक शहर की स्मृति और पुनर्जन्म

इंटरनेशनल डेस्क। चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी खुनमिग शहर में स्थित खुनमिंग ओल्ड स्ट्रीट चीन में एक ऐसी जिला परियोजना है जिसका नाम एक एकीकृत स्थान के नाम पर रखा गया है। यह खुनमिंग का अंतिम बचा ऐतिहासिक जिला है। खुनमिंग ओल्ड स्ट्रीट के वास्तुशिल्प परिसरों में सबसे पुराने परिसर का इतिहास लगभग 900 वर्ष पुराना है। इन इमारतों में इस शहर की ढेर सारी यादें और कहानियां हैं, साथ ही बचपन की ढेर सारी खुशियां और समकालीन लोगों की वर्तमान जीवन संबंधी रुचियां भी हैं।

खुनमिंग की पुरानी सड़क, गुआंह्वाआ स्ट्रीट, 435 मीटर लंबी है। यहां लोग प्रामाणिक क्रॉस-ब्रिज चावल के बने नूडल्स खा सकते हैं, विचित्र युन्नान प्राचीन वस्तुएं पा सकते हैं, और सदियों पुरानी दवाइयों की दुकान देख सकते हैं। गुआंह्वाआ स्ट्रीट अपने विचित्र और प्राचीन हृदय से खुनमिंग के अतीत और वर्तमान को समेटे हुए है।

1983 में, खुनमिंग की पुरानी सड़क योंगदाओ स्ट्रीट पर खुनमिंग का सबसे पहला फूल और पक्षी बाजार लगा था। अब जब योंगदाओ स्ट्रीट का नवीनीकरण और उन्नयन पूरा हो गया है, तो वे व्यापारी जो एक बार स्थानांतरित हो गए थे, अपने उन्नत उत्पादों के साथ वापस आ गए हैं।

खुनमिंग की एक पुरानी सड़क, जिंगशिंग स्ट्रीट, हर दिन लोगों से भरी रहती है। यहां हर तरह की अजीब और अनोखी चीजें देखने को मिलती हैं। जिंगशिंग स्ट्रीट खुनमिंग के लोगों की बचपन की बहुत सारी खूबसूरत यादें संजोए हुए है और विभिन्न विदेशी पर्यटकों के लिए अंतहीन आश्चर्य भी लेकर आती है।

खुनमिंग की एक पुरानी सड़क, छ्येनवांग स्ट्रीट, एक ऐसी जगह है जहां फैशन और इतिहास का मिलन होता है। यहां पुराने घर में स्टारबक्स, पेशेवर ब्रिटिश इलेक्ट्रॉनिक संगीत बार और कारीगरों द्वारा बनाई गई कई बुटीक दुकानें हैं। कई खूबसूरत लड़कियां और सुंदर लड़के यहां स्ट्रीट फोटोग्राफी के लिए आते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें