Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

2025 ओसाका एक्सपो में क्वांगशी सप्ताह का भव्य आगाज़

June 12, 2025

2025 ओसाका एक्सपो में क्वांगशी सप्ताह का भव्य आगाज़

जापान के ओसाका में चल रहे 2025 विश्व एक्सपो के दौरान, चाइना पैवेलियन में 11 जून को क्वांगशी(क्वांगशी च्वांग जातीय स्वायत्त प्रदेश) सप्ताह का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस महत्वपूर्ण आयोजन में चीन और जापान दोनों देशों की सरकारों और व्यावसायिक जगत से लगभग 100 प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

ओसाका एक्सपो में चाइना पैवेलियन के निदेशक वू शंगरोंग ने भाषण देते हुए इस बात पर जोर दिया कि भौगोलिक दूरी के बावजूद, चीन के क्वांगशी प्रांत और जापान के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ संबंध और दीर्घकालिक मित्रता रही है। उन्होंने रेखांकित किया कि हाल के वर्षों में दोनों पक्षों ने आर्थिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक और पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपने आदान-प्रदान को लगातार बढ़ाया है, जिसके परिणामस्वरूप उनके सहकारी संबंध निरंतर गहरे होते जा रहे हैं।

इस अवसर पर, जापान वर्ल्ड एक्सपो एसोसिएशन के अंतर्राष्ट्रीय ब्यूरो के कार्यकारी निदेशक ने इस आयोजन को एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि क्वांगशी सप्ताह के माध्यम से जापान, क्वांगशी के साथ सांस्कृतिक, आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्रों में अपने सहयोग को और सुदृढ़ करेगा, जिससे दोनों क्षेत्रों के बीच आदान-प्रदान का सतत विकास सुनिश्चित हो सके।

उद्घाटन समारोह के दौरान क्वांगशी पर केंद्रित एक विशेष प्रचार वीडियो भी प्रदर्शित किया गया, जिसने दर्शकों को क्वांगशी की समृद्ध और विविध संस्कृति के साथ-साथ उसके हरित विकास के अनूठे आकर्षण से रूबरू कराया। 

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें