Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाहौर पर छाई धुंध की चादर, Maryam Nawaz ने कहा- भगवंत मान को लिखूंगी खत

October 31, 2024

लाहौर पर छाई धुंध की चादर, Maryam Nawaz ने कहा- भगवंत मान को लिखूंगी खत

Lahore Covered Fog : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में स्कूलों शुक्रवार से रविवार तक बंद रहेंगे। धुंध का स्तर बढ़ने और एयर क्वालिटी खराब होने के कारण यह फैसला लिया गया। वहीं पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने प्रदूषण से निपटने के लिए भारत और पाकिस्तान के मिलकर काम करने की बात कहीं। पंजाब के शिक्षा विभाग ने तीन दिन की छुट्टी की घोषणा की। लाहौर में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (अदक) 208 दर्ज किए जाने के बाद ऐसा किया गया।

पंजाब के पर्यावरण संरक्षण विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, कि बच्चों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नवंबर की शुरुआत में स्मॉग रिव्यू मीटिंग के बाद संशोधित स्कूल समय के बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा। लाहौर को पाकिस्तान का सबसे प्रदूषित शहर माना गया है और इसे दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर माना गया है।

इसका मुख्य कारण धुंध के कारण बिगड़ती स्थिति है। सरकार के पास धुंध को कम करने के लिए कोई उपाय नहीं है; प्रांतीय सरकार लाहौर के अत्यधिक प्रदूषित और प्रभावित क्षेत्रों में ग्रीन लॉकडाउन की घोषणा करके इसके प्रभावों को कम करने की कोशिश कर रही है।

पर्यावरण संरक्षण विभाग ने ग्रीन लॉकडाउन के लिए अधिसूचना जारी की है, जिसका उद्देश्य तय क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाना है। इसके अलावा, ऑटो-रिक्शा के प्रवेश पर भी बैन लगा दिया गया है और साथ ही कमर्शयिल जनरेटर के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, निर्दष्टि क्षेत्रों में रात 8 बजे के बाद आउटडोर बारबेक्यू पर भी रोक लगा दी गई।

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ ने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों की सरकारों के बीच स्मॉग डिप्लोमेसी शुरू करने का संकेत दिया। पंजाब की सीएम ने कहा कि वह भारत के पंजाब प्रदेश के सीएम भगवंत मान को पत्र लिखकर बॉर्डर के दोनों ओर धुंध के कारण बिगड़ते हालात से निपटने के लिए सहयोगात्मक प्रयास और योजना बनाने की अपील करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें