Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाई छिंग-ते की गैर-जिम्मेदार टिप्पणी अनिवार्य रूप से एक दुखद अंत की ओर ले जाएगी

October 12, 2025

लाई छिंग-ते की गैर-जिम्मेदार टिप्पणी अनिवार्य रूप से एक दुखद अंत की ओर ले जाएगी

चीन के थाइवान क्षेत्र के अधिकारी लाई छिंग-ते ने 10 अक्तूबर को तथाकथित “10 अक्तूबर” भाषण दिया, जिसमें उन्होंने ऐतिहासिक मुद्दों पर गैर-जिम्मेदार टिप्पणी की। एक ओर, उन्होंने अलगाववादी “थाइवान स्वतंत्रता” आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए तथाकथित “वैधता” गढ़ने के लिये द्वितीय विश्व युद्ध के इतिहास और संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव 2758 को विकृत किया; दूसरी ओर, उन्होंने चीन की मुख्य भूमि से सैन्य खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया, यह दावा करते हुए कि वे थाइवान के रक्षा खर्च में वृद्धि जारी रखेंगे और 2030 तक इसे सकल घरेलू उत्पाद के 5 प्रतिशत तक पहुंचा देंगे।

थाइवान में लाई छिंग-ते के इस भ्रम की व्यापक आलोचना की गई, कुछ थाइवानी मीडिया ने इस ओर इशारा किया कि लाई छिंग-ते के भाषण में थाइवान के जापान द्वारा उपनिवेश बनाए जाने के इतिहास को पूरी तरह से भुला दिया गया, तथा ऐतिहासिक तथ्यों को जड़ से मिटा दिया गया। कुछ थाइवानी मीडिया ने आलोचना की कि तथाकथित “10 अक्तूबर” भाषण में थाइवान जल्डमरूमध्य के मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाया गया, जिससे टकराव और शत्रुता बढ़ी।

इस वर्ष जापानी आक्रमण के विरुद्ध चीनी जन प्रतिरोध युद्ध और विश्व फ़ासीवाद-विरोधी युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ है, साथ ही थाइवान की मुक्ति की भी 80वीं वर्षगांठ है। हालाँकि, अपने भाषण में, लाइ छिंग-ते ने जापानी आक्रमण के विरुद्ध युद्ध की विजय और जापान की हार का ज़िक्र करने से परहेज़ किया। इसके बजाय, उन्होंने “युद्ध का अंत” शब्द का इस्तेमाल किया, जो जापानी सैन्यवाद और दक्षिणपंथी ताकतें हार के तथ्य को छिपाने के लिए इस्तेमाल करती हैं। यह आक्रमणकारियों और उपनिवेशवादियों के अपराधों को माफ़ करने जैसा है। उनका कोई राष्ट्रीय रुख़ या राष्ट्रीय अखंडता नहीं है, और वे पूरी तरह से राष्ट्रीय स्तर पर बेकार कचरे में तब्दील हो चुके हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें