Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

China में बारिश के बाद हुआ भूस्खलन, 7 लोग लापता, 3 घायल

September 7, 2023

China में बारिश के बाद हुआ भूस्खलन, 7 लोग लापता, 3 घायल

बीजिंगः उत्तर पश्चिम चीन के गांसु प्रांत में भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण कम से कम सात लोग लापता हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, गन्नन तिब्बती स्वायत्त प्रान्त के ज़यिाहे काउंटी में दो टाउनशिप गुरुवार सुबह लगभग 3 बजे भूस्खलन की चपेट में आ गईं। यहां कुल बारिश क्रमश: 50.2 मिमी और 31.8 मिमी तक पहुंच गई।

लापता लोगों में छह मजदूर हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी चोटें जानलेवा नहीं हैं।लापता लोगों की तलाश के लिए बचावकर्मी जुट गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें