Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Congo में हुआ भूस्खलन, 15 लोगों की मौत, करीब 60 लापता

April 15, 2024

Congo में हुआ भूस्खलन, 15 लोगों की मौत, करीब 60 लापता

किन्शासाः दक्षिण पश्चिम कांगो में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और करीब 60 लोग लापता हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इडियोफा शहर के निकट बंदरगाह से कुछ दूरी पर शनिवार को हुए भूस्खलन के बाद सात लोग जीवित पाए गए।

स्थानीय अधिकारी ढेधे मुपासा ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, बंदरगाह से आगे एक पहाड़ी है और बारिश के कारण पहाड़ की मिट्टी खिसक गई। प्रांत के अंतरिम गवर्नर फ्लिसीन किवे ने संवाददाताओं को बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए एक टीम को भेजा गया है, जिन्होंने सात लोगों को जीवित पाया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि 60 लोग अभी भी लापता हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि लापता लोगों की सटीक संख्या बता पाना मुश्किल है क्योंकि हर शनिवार को इस जगह बाजार लगता था। अधिकारी ने बताया कि यह इलाका एक तरह का बंदरगाह है, जहां मछुआरे मछली बेचने और साबुन खरीदने आते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें