Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंडोनेशिया में भूस्खलन के कारण 32 लोगों की मौत, 22 अब भी लापता

March 10, 2023

इंडोनेशिया में भूस्खलन के कारण 32 लोगों की मौत, 22 अब भी लापता

जकार्ता: इंडोनेशिया के सुदूर नतुना द्वीप में हुए भीषण भूस्खलन के बाद मलबे से बचावर्किमयों द्वारा और शव बरामद करने के बाद, इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या बढक़र 32 हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।राष्ट्रीय आपदा निवारण एजेंसी ने एक बयान में कहा कि दक्षिण चीन सागर के किनारे नतुना क्षेत्र में एक दूरस्थ द्वीप पर जेंिटग गांव में खोज अभियान चलाया जा रहा है। वहां मूसलाधार बारिश के बाद सोमवार को हुए भूस्खलन में 30 मकान मलबे में दब गए थे।

नतुना की खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख अब्दुल रहमान ने बताया कि अधिकारियों ने खोज एवं बचाव एजेंसी, पुलिस और सेना के 700 से अधिक बचावर्किमयों को 22 लोगों की तलाश के लिए तैनात किया है, जो अब भी लापता हैं। इन लोगों के भूस्खलन के मलबे में दबे मकानों में फंसे होने की आशंका है।रहमान ने एक वीडियो बयान में कहा, ‘‘मौसम में सुधार की वजह से हम और शव बरामद कर सके।’’राष्ट्रीय आपदा निवारण एजेंसी के प्रमुख सुहरयांतो ने बृहस्पतिवार को बताया कि आठ लोगों को मलबे से जिन्दा निकाला गया, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटनास्थल पर तेज बारिश होने के कारण बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है। सुहरयांतो ने कहा, ‘‘हम लापता लोगों का पता लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि श्वान दस्ते का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। बुधवार को जकार्ता और आसपास के द्वीपों से बचाव दल, चिकित्सा दल और तंबू, कंबल तथा भोजन सहित राहत सामग्री लेकर दो हेलीकॉप्टर और कई जहाज यहां पहुंचे।

 

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें