Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indonesia : उत्तरी सुमात्रा में भूस्खलन और बाढ़ ने मचाई तबाही, 13 लोगों की हुई मौत, 18 घायल

November 25, 2024

Indonesia : उत्तरी सुमात्रा में भूस्खलन और बाढ़ ने मचाई तबाही, 13 लोगों की हुई मौत, 18 घायल

Landslides in North Sumatra : पिछले हफ्ते इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा प्रांत में भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने 13 लोगों की जान ले ली और 18 लोग घायल हो गए। प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मिली जनकारी के अनुसार, आपातकाल, उपकरण और लॉजिस्टिक्स विभाग प्रमुख श्री वाह्युनी पंचसिलावती ने बताया कि यह आपदा शनिवार रात डेली सरडांग और कारो क्षेत्रों में आई।

डेली सरडांग में, तेज बहाव ने चार घरों और एक धार्मकि स्थल को बहा दिया, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। वहीं कारो क्षेत्र में 7 लोगों की जान गई और 9 घायल हुए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

शनिवार सुबह, भूस्खलन और बाढ़ ने पडांग लावास और दक्षिण तपनुली क्षेत्रों को भी प्रभावित किया, जिसमें 6 लोग मारे गए और 7 घायल हुए।

इंडोनेशिया की मौसम और भूभौतिकी एजेंसी ने पहले ही चेतावनी दी थी कि क्षेत्र में भारी बारिश और खराब मौसम का खतरा है।

प्रभावित समुदायों को सहायता पहुंचाने और आगे के जोखिम को कम करने के लिए प्रयास जारी हैं। अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें