Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

सीएमजी के साथ लाओस के राष्ट्रपति का साक्षात्कार

लाओस की जन क्रांतिकारी पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और राष्ट्रपति थोंग्लौन सिसोलिथ  29 नवंबर से 1 दिसंबर तक चीन की राजकीय यात्रा पर हैं। चाइना मीडिया ग्रुप के साथ साक्षात्कार में थोंग्लौन ने कहा कि लाओस और चीन अच्छे पड़ोसी देश हैं और एक दूसरे का समर्थन करते हैं। दोनों के बीच परंपरागत मित्रता कायम है। इतिहास और वर्तमान में चीन ने लाओस को व्यापक सहायता दी।

उन्होंने कहा कि चीन में बड़ा परिवर्तन हुआ है। चीन में सतत आर्थिक वृद्धि हो रही है, सुरक्षा व स्थिरता कायम है और अंतर्राष्ट्रीय स्थान ऊँचा हुआ है। विकासशील देशों में चीन की भूमिका काफी हद तक उन्नत हुई। विश्व शांति और स्थिरता बनाए रखने में चीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। थोंग्लौन ने कहा कि चीन-लाओस रेलवे हमारे दोनों देशों के बीच सहयोग का प्रतीक है। इससे लाओस की परिवहन व्यवस्था में बड़ा सुधार आया। लाओस और चीन को विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करना चाहिए, ताकि समान विकास हो सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version