Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पूरी तरह सफल रहा थ्येनचो-9 कार्गो अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण अभियान

July 15, 2025

पूरी तरह सफल रहा थ्येनचो-9 कार्गो अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण अभियान

चीन ने 15 जुलाई की सुबह वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से थ्येनचो-9 कार्गो अंतरिक्ष यान का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। उसी दिन सुबह 5:34 बजे, थ्येनचो-9 कार्गो अंतरिक्ष यान को लेकर लॉन्ग मार्च 7 याओ-10 वाहक रॉकेट चीन के वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया गया।

लगभग 10 मिनट बाद, थ्येनचो-9 कार्गो अंतरिक्ष यान रॉकेट से सफलतापूर्वक अलग हो गया और पूर्व निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर गया। इसके बाद, अंतरिक्ष यान के सौर पैनल सुचारू रूप से तैनात हो गए और प्रक्षेपण पूरी तरह सफल रहा। इसके बाद, थ्येनचो-9 कार्गो अंतरिक्ष यान कक्षा में अंतरिक्ष स्टेशन परिसर से मिलेगा और डॉक करेगा।

चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, थ्येनचो-9 कार्गो अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष यात्रियों के लिए कक्षा में उपयोग की जाने वाली सामग्री, प्रणोदक, परीक्षण उपकरण और अन्य सामग्रियों से भरा हुआ है। यह मिशन चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग के अंतरिक्ष स्टेशन अनुप्रयोग और विकास चरण में प्रवेश करने के बाद चौथा कार्गो आपूर्ति मिशन है, परियोजना की स्थापना के बाद से 36वां प्रक्षेपण मिशन है, और वाहक रॉकेटों की लॉन्ग मार्च श्रृंखला की 584वीं उड़ान है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें