Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शनचो-17 का प्रक्षेपण सफल

October 26, 2023

चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शनचो-17 का प्रक्षेपण सफल

चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार, 26 अक्तूबर की सुबह 11 बजकर 14 मिनट पर, मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शनचो-17 का प्रक्षेपण पश्चिमोत्तर चीन के कानसू प्रांत के च्युछ्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में लॉन्ग मार्च 2एफ़ याओ-17 वाहक रॉकेट के माध्यम से सफलतापूर्ण किया गया। प्रक्षेपण के लगभग 10 मिनट बाद, शनचो-17 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक रॉकेट से अलग हुआ और पूर्व निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर गया। अंतरिक्ष यात्री दल अच्छी स्थिति में है और प्रक्षेपण पूरी तरह सफल रहा।

अंतरिक्ष यान कक्षा में प्रवेश करने के बाद, पूर्व निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार अंतरिक्ष स्टेशन असेंबली से मिलने के बाद स्वायत्त रूप से शीघ्र ही जोड़ा जाएगा। शनचो-17 का अंतरिक्ष यात्री दल शनचो-16 के अंतरिक्ष यात्री दल का स्थान लेकर कक्षीय कार्य करेगा। अंतरिक्ष स्टेशन में कार्य करने और जीवन बिताने के दौरान, शनचो-17 अंतरिक्ष यात्री कई बार केबिन के बाहर जाएंगे, वे माइक्रोग्रैविटी बुनियादी भौतिकी, अंतरिक्ष सामग्री विज्ञान, अंतरिक्ष जीवन विज्ञान, एयरोस्पेस चिकित्सा, एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों से संबंधित बड़ी मात्रा में अंतरिक्ष वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे।  

बता दें कि मौजूदा मिशन चीन की मानवयुक्त एयरोस्पेस परियोजना का अंतरिक्ष स्टेशन अनुप्रयोग और विकास चरण में प्रवेश करने के बाद दूसरा मानवयुक्त मिशन है। यह इस परियोजना की स्थापना के बाद से 30वां लॉन्च मिशन ही नहीं, लॉन्ग मार्च वाहक रॉकेट की 493वीं उड़ान भी है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें