Site icon Dainik Savera Times

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे सभी सदस्य देशों के नेता

ब्रिक्स का शिखर सम्मेलन अगस्त में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होगा। एशिया और ब्रिक्स मामलों के लिए दक्षिण अफ्रीका के विशेष दूत सुकराल ने 8 अप्रैल को चाइना मीडिया ग्रुप के संवाददाता को बताया कि सभी सदस्य देशों के नेता शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। सुकराल ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा का आमंत्रण मिला है। अब तक पुतिन ने मना करने का कोई इरादा नहीं दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version