3 सितंबर को चीनी जनता के जापानी अतिक्रमण विरोधी युद्ध और विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध विजय की 80वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित समारोह में, आमंत्रित अंतर्राष्ट्रीय अतिथियों ने भविष्य के लिए अपनी अपेक्षाओं का वर्णन करने के लिए सर्वसम्मति से “एकता” और “कंधे से कंधा मिलाकर” जैसे शब्दों का प्रयोग किया। 3 तारीख़ को दोपहर में आयोजित स्वागत समारोह में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भाषण ने उपस्थित अंतर्राष्ट्रीय मित्रों को भावुक कर दिया। शी चिनफिंग ने कहा कि यह महान विजय चीनी जनता द्वारा फासीवाद-विरोधी सहयोगियों और सभी देशों की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने से प्राप्त हुई। चीनी सरकार और जनता उन विदेशी सरकारों और अंतर्राष्ट्रीय मित्रों को कभी नहीं भूलेगी जिन्होंने आक्रमण का विरोध करने में चीनी जनता का समर्थन और सहायता की।
युद्ध के धुएं के नीचे दुश्मन से लड़ने में सहयोग की अनगिनत कहानियाँ हैं। विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की महान विजय सभी देशों के लोगों द्वारा न्याय, प्रकाश और प्रगति के साथ बुराई, अंधकार और प्रतिक्रिया को हराने के लिए एक साथ काम करने का परिणाम थी।
अस्सी साल बीत चुके हैं, द्वितीय विश्व युद्ध का धुआँ छँट चुका है, और मानवता के सामने मौजूद ऐतिहासिक चुनौतियाँ बदल गई हैं। शांति और विकास हमारे समय के विषय बन गए हैं, और दुनिया भर के देश आधुनिकीकरण के लिए प्रयासरत हैं। विश्व को नये ऐतिहासिक कार्यों, नये खतरों और नई चुनौतियों पर किस प्रकार प्रतिक्रिया देनी चाहिए?
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ईमानदारी से यह आशा प्रकट की कि सभी देश इतिहास से सीखेंगे, शांति को महत्व देंगे, और संयुक्त रूप से विश्व आधुनिकीकरण को बढ़ावा देंगे और मानव जाति के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगे। यह बयान अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में गूंज उठा। वर्तमान में चीन चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण को बढ़ावा दे रहा है। चीन विकासशील देशों सहित सभी देशों के साथ मिलकर आधुनिकीकरण हासिल करने के लिए तत्पर है।
विश्व आधुनिकीकरण शांतिपूर्ण विकास का आधुनिकीकरण होना चाहिए। विश्व आधुनिकीकरण आपसी लाभ और सहयोग का आधुनिकीकरण भी होना चाहिए। विश्व आधुनिकीकरण, साझा समृद्धि के लिए भी आधुनिकीकरण होना चाहिए। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में, चीन हमेशा विश्व के समान और व्यवस्थित बहुध्रुवीकरण तथा सभी के लिए लाभकारी और समावेशी आर्थिक वैश्वीकरण की वकालत करता है। उच्च गुणवत्ता वाले विकास को प्राप्त करते हुए, चीन सभी देशों के साथ मिलकर विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि “आधुनिकीकरण के मार्ग पर किसी भी देश को पीछे नहीं छोड़ा जा सकता है।”
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...