Site icon Dainik Savera Times

लेबनान और इजरायल को गलतफहमी बढ़ाने वाली कार्रवाई से बचना चाहिए: साएंज

बेरूत: लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) के प्रमुख अरोल्डो लाज़ारो साएंज़ ने लेबनान और इजरायल से किसी भी तरह की गलतफहमी और शत्रुता बढ़ाने वाली कार्रवाई से बचने का आग्रह किया है।

श्री साएंज ने सोमवार को एक बयान में कहा, “मैं सभी पक्षों से आग्रह करता हूं कि वे ऐसी किसी भी कार्रवाई से परहेज करें जिससे गलतफहमी बढ़े, प्रगति में बाधा आये और शत्रुता की समाप्ति पर विराम लगे।”

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र शांति सेना की स्थापना की 45वीं वर्षगांठ के अवसर पर नाकोरा में यूएनआईएफआईएल मुख्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान यूएनआईएफआईएल प्रमुख ने यह बात कही।विस्तृत समाचार के लिए हमारी सेवाएं लें।

Exit mobile version