Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

लेबनान ने इजराइल पर किया हमला करीब 35 रॉकेट दागे

March 10, 2024

लेबनान ने इजराइल पर किया हमला करीब 35 रॉकेट दागे

यरूशलेम: इजरायल के उत्तरी क्षेत्र में हिजबुल्लाह लड़ाकों ने रविवार सुबह लगभग 35 रॉकेट दागे। इज़रायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने एक बयान में कहा कि रॉकेट ऊपरी गलील में मेरोन क्षेत्र की ओर दागे गए। सात रॉकेटों को इजरायल की वायु रक्षा प्रणालियों ने रोक लिया। हालांकि फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। इन रॉकेट हमलों के बाद इज़राइल ने हब्बारियाह, कौनीन और दक्षिणी लेबनान के कस्बों पर तोपखाने से हमला किया।

हिजबुल्लाह ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए एक बयान में कहा कि शनिवार को खिरबेट सेल्म क्षेत्र में एक घर पर इजरायली हवाई हमले के जवाब में “कई रॉकेट” दागे गए। लेबनान की आधिकारिक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, हमले में एक ही परिवार के चार लोगों सहित करीब पांच लोग मारे गए और नौ घायल हो गए।


आईडीएफ के अनुसार, खिरबेट सेल्म पर हवाई हमले में एक सैन्य ढांचे को निशाना बनाया गया, जिसमें हिजबुल्लाह आतंकवादियों की पहचान की गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें