Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lebanon : Israel ने एक कैफे पर किया हमला, 4 लोगों की मौत, 6 घायल

March 28, 2024

Lebanon : Israel ने एक कैफे पर किया हमला, 4 लोगों की मौत, 6 घायल

यरुशलमः दक्षिणी लेबनान के नकौरा में एक कैफे पर इजरायली हमले में कम से कम 4 लोग मारे गए हैं और 6 अन्य घायल हो गए हैं। एक न्यूज चैनल ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया कि हमले के पीड़िताें को टायर शहर के लेबनानी-इतालवी अस्पताल ले जाया गया है, जहां कई नागरिकों ने जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान किया है।

उल्लेखनीय है कि लेबनानी शिया आंदोलन हिजबुल्लाह गत अक्टूबर से इजरायल के साथ हवाई हमलों संलिप्त है, क्योंकि इजरायल द्वारा गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी आंदोलन हमास के खिलाफ सैन्य अभियान की घोषणा के बाद क्षेत्र में स्थिति बिगड़ गई है।

लेबनान विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इजरायल की गोलाबारी के कारण दक्षिणी लेबनान में लगभग 100,000 लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उधर, इजरायल ने कहा है कि उत्तरी इजरायल के लगभग 80,000 लोग ऐसी ही स्थिति का सामना कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें