Site icon Dainik Savera Times

यौवन को सृजन में चमकने दें:शी चिनफिंग

युवा राष्ट्र की उम्मीद और सृजन का भविष्य हैं। जब चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग युवाओं के बीच जाते हैं, वे अकसर उनको सृजन की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा था कि हमें युवाओं के नवाचार की प्रशंसा करनी और जीवन में उनके कुछ कर गुजरने की इच्छा का समर्थन करना चाहिए ताकि युवा चीनी राष्ट्र के महान पुनरोत्थान के रास्ते में जीवंत शक्ति बन जाएं।

हाल ही में शनचो-19 अंतरिक्षयान के तीन अंतरिक्षयात्री सुचारू रूप से पृथ्वी पर वापस लौटे, जिन्होंने स्पेस स्टेशन में 6 महीने से अधिक समय बिताया था। यह चीनी अंतरिक्ष उड्डयन कार्य में एक नयी उपलब्धि है। लेकिन आप शायद नहीं जाते होंगे कि शनचो अंतरिक्ष उड़ान परियोजना की समग्र टीम सदस्यों की औसत आयु सिर्फ 33 वर्ष की है। उधर चीन के पेइतो उपग्रह नेवेगेशन व्यवस्था के कार्यदल की औसत आयु 35 वर्ष की है। नये युग में अधिकाधिक युवा राष्ट्रीय वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी विकास की सबसे अग्रिम पंक्ति में अपनी शोभा दिखा रहे हैं।

मई दिवस से पहले शी चिनफिंग ने शांगहाई स्थित एआई बड़े मॉडल सृजन केंद्र का दौरा किया। उन्होंने वहां कार्यरत युवाओं के साथ बातचीत में कहा कि एआई जैसी उच्च व नवीन तकनीक युवाओं का कार्य है। यह कार्य चीनी आधुनिकीकरण, शक्तिशाली देश के निर्माण और राष्ट्रीय पुनरोत्थान से घनिष्ठ रूप से जुड़ती हैं। हम आप लोगों से आशा बांधते हैं। उन्होंने युवा प्रतिभाओं से व्यक्तिगत संघर्ष और राष्ट्र के भविष्य को जोड़कर चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण बढ़ाने के विशाल मंच पर यौवन का जलवा प्रदर्शित करने की अपील की।

शी चिनफिंग ने कई बार युवाओं के विकास की सुरक्षा और समर्थन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हमें युवा वैज्ञानिक व तकनीकी प्रतिभाएं तैयार करने को महत्व देना और उन पर पूरा विश्वास रखना और उन का बड़ी जिम्मेदारी उठाने का समर्थन करना चाहिए। शी चिनफिंग के ख्याल व समर्थन से चीन में युवाओं द्वारा सृजन बढ़ाने पर श्रृंखलात्मक सुधार दस्तावेज़ जारी किये गये हैं। शी के विचार में शक्तिशाली समाजवादी आधुनिक देश का निर्माण और राष्ट्र का महान पुनरोत्थान एक रिले दौड़ है। युवाओं में एक अच्छे परिणाम देने का संकल्प है और हमारी प्रतीक्षा है कि युवा भविष्य में और अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- ‘Swayambhu’ में Nikhil Siddhartha का रोल क्यों है सबसे अलग? डायरेक्टर ने बताया सच

Exit mobile version