Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

ल्हासा-लिनची रेलवे ने 2025 में 39 लाख 50 हजार यात्रियों को सेवा दी

July 3, 2025

ल्हासा-लिनची रेलवे ने 2025 में 39 लाख 50 हजार यात्रियों को सेवा दी

चाइना रेलवे छिंगहाई-शीत्सांग ग्रुप लिमिटेड कंपनी से मिली ताज़ा ख़बर के अनुसार इस जून के अंत तक चीन में पहले पठारीय इलेक्टिफाइड रेलवे ल्हासा-लिनची रेलवे के संचालन को चार साल पूरे हो गये हैं। उसने कुल 39 लाख 50 हजार यात्रियों को सेवा दी और 12 लाख 70 हजार टन वस्तुओं का परिवहन किया।

ध्यान रहे 25 जून 2021 को ल्हासा-लिनची रेलवे का संचालन शुरू हुआ, जिसने दक्षिण पूर्वी शीत्सांग में रेलवे नहीं होने का इतिहास समाप्त किया। इस रेलवे की कुल लंबाई 435 किलोमीटर है और 90 प्रतिशत से अधिक भाग 3000 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। खास बात है कि पुलों और सुरंगों का अनुपात 74,6 प्रतिशत है।

इस मार्च में छिंगहाई शीत्सांग ग्रुप लिमिटेड कंपनी ने छिंगहाई प्रांत की राजधानी शीनिंग से लिनची जाने वाली विशेष पर्यटन रेलगाड़ी खोली, जिससे छिंगहाई और शीत्सांग के सांस्कृतिक व पर्यटन संसाधन के संयुक्त विकास को बढ़ावा मिला। बताया गया है कि यालुत्सांगपु वृहद घाटी समेत इस रेलवे लाइन के पास स्थित दर्शनीय स्थलों में पर्यटकों की संख्या दो गुने से अधिक हो गयी है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)   

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें