Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ल्हासा-नेपाल विशेष हस्तशिल्प मेला आयोजित

June 18, 2024

ल्हासा-नेपाल विशेष हस्तशिल्प मेला आयोजित

हाल ही में, चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश और ल्हासा शहर वाणिज्य विभाग के समर्थन में ल्हासा-नेपाल विशेष हस्तशिल्प मेला ल्हासा में उद्घाटित हुआ, जिस में नेपाल और भूटान से करीब सौ व्यापारी भाग ले रहे हैं ।

रंगबिरंगी नेपाली वस्तुओं ने बड़ी संख्या वाले ल्हासा नागरिकों को आकर्षित किया । एक नेपाली व्यापारी ने मीडिया को बताया कि वे कई बार ल्हासा आ चुके हैं और यहां शॉल, कालीन, थांगका और अन्य उत्पाद बहुत लोकप्रिय हैं।उन्होंने इस मेले के लिए पर्याप्त उत्पाद लाये हैं ।

परिचय के अनुसार इस प्रदर्शनी में कुल 53 बिक्री क्षेत्र हैं, जिनमें टेबलवेयर, कपड़े, हस्तशिल्प और थांगका पेंटिंग जैसे 50 से अधिक उत्पाद शामिल हैं। यह मेला 19 जून तक चलेगा।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें