Site icon Dainik Savera Times

ल्हासा ने पोताला पैलेस सहित 7799 पर्यटक संसाधनों का सर्वेक्षण किया

ल्हासा नगर संस्कृति और पर्यटन ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश में पर्यटन संसाधनों का सर्वेक्षण मई 2023 में शुरू किया गया था। वर्तमान में, ल्हासा ने मूल रूप से अधिकार क्षेत्र में पर्यटन संसाधनों की कुल मात्रा, पैमाने की प्रचुरता और संसाधन ग्रेड का पता लगा लिया है, और 7799 पर्यटक संसाधनों का सर्वेक्षण किया है।

ल्हासा शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी है। इसमें पोताला पैलेस, जोखांग मंदिर और नोरबुलिंगका विश्व सांस्कृतिक विरासत हैं। शीत्सांग में तीन “पवित्र झीलों” में से एक, नमत्सो भी शीत्सांग आने वाले पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय आकर्षण है। यहां कुकियोंगंगगरी ग्लेशियर और प्राचीन मंदिर भवन भी हैं, जिन्हें देखने के लिए पर्यटक तरसते हैं। सर्वेक्षण किए गए पर्यटक संसाधनों में से 1886 उत्कृष्ट संसाधन हैं, जो कुल का 24.18% है, और 3884 नए खोजे गए और नए मान्यता प्राप्त संसाधन हैं, जो कुल का 49.8% है।

प्रकार और संरचना विशेषताओं के दृष्टिकोण से, ल्हासा में पर्यटन संसाधनों को आठ श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें भूगोल, जल, जीव विज्ञान, वास्तुकला और सुविधाएं, और ऐतिहासिक स्थल शामिल हैं, जिनमें कुल 7799 स्थल हैं। वास्तुकला और सुविधाएं कुल का 41.22% हिस्सा हैं, इसके बाद भूगोल 17.44% है।

सांस्कृतिक पर्यटन ल्हासा का स्तंभ उद्योग है। आंकड़े बताते हैं कि 2024 में, ल्हासा में कुल करीब 4.3 करोड़ घरेलू और विदेशी पर्यटक आए, जो साल-दर-साल 15% की वृद्धि है। और 52.928 अरब युआन का पर्यटन राजस्व प्राप्त हुआ, जो साल-दर-साल 14% की वृद्धि है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

यह भी पढ़ें-  अफगानिस्तान में लगे तेज भूकंप के झटके, 8 लोगों की हुई मौत

Exit mobile version