Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

ल्हासा का सकल घरेलू उत्पादन पहली बार एक खरब युआन से अधिक पहुँचा

March 7, 2026

ल्हासा का सकल घरेलू उत्पादन पहली बार एक खरब युआन से अधिक पहुँचा

Lhasa’s GDP: चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा ने वर्ष 2025 में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर छुआ, जब उसका सकल घरेलू उत्पादन (जीडीपी) पहली बार एक खरब युआन की सीमा पार कर गया। वर्ष 2025 में ल्हासा का जीडीपी 1 खरब 9 अरब 9 करोड़ 90 लाख युआन दर्ज किया गया, जिससे वह शीत्सांग प्रांत का ऐसा पहला शहर बन गया जिसने यह उपलब्धि हासिल की। यह जानकारी ल्हासा म्युनिसिपल सरकार के सूचना कार्यालय द्वारा 6 मार्च को आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग में दी गई।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में ल्हासा के कृषि क्षेत्र में स्थिर प्रगति देखी गई। पूरे वर्ष अनाज की बुआई का क्षेत्रफल 29.6 हज़ार हेक्टेयर रहा, जबकि कुल उत्पादन 1 लाख 75 हज़ार 200 टन तक पहुँचा। इसी अवधि में मांस, अंडा और दूध का संयुक्त उत्पादन 1 लाख 90 हज़ार 500 टन रहा, जो वर्ष 2024 की तुलना में 3.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

पिछले वर्ष द्वितीयक (औद्योगिक) क्षेत्र का अतिरिक्त मूल्य 46 अरब 84 करोड़ 80 लाख युआन रहा, जो साल-दर-साल आधार पर 9.9 प्रतिशत की वृद्धि है। ल्हासा की समग्र अर्थव्यवस्था में उद्योग क्षेत्र का योगदान वर्ष 2020 के 11.3 प्रतिशत से बढ़कर उल्लेखनीय रूप से 24.9 प्रतिशत तक पहुँच गया है।

तीसरा (सेवा) क्षेत्र भी स्थिरता से विस्तार कर रहा है। वर्ष 2025 में इस क्षेत्र का अतिरिक्त मूल्य 58 अरब 54 करोड़ 70 लाख युआन पर पहुँचा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह वृद्धि ल्हासा की सतत आर्थिक विविधता और मजबूत विकास गतिशीलता को प्रदर्शित करती है। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें