Site icon Dainik Savera Times

2024 में ल्हासा की जीडीपी 99 अरब 40 लाख युआन तक पहुंची

7 अप्रैल को ल्हासा शहर के सांख्यिकी ब्यूरो और चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो की ल्हासा जांच टीम ने 2024 में शहर के आर्थिक प्रदर्शन पर एक न्यूज़ ब्रीफिंग आयोजित की। इसके अनुसार 2024 में ल्हासा शहर ने सभी कार्यों का समन्वय किया, उच्च गुणवत्ता वाले विकास में नये परिणाम प्राप्त किये और विभिन्न जातियों के लोगों के जीवन की गुणवत्ता में लगातार सुधार किया।

 पूरे वर्ष में, ल्हासा का सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी 99 अरब 40 लाख युआन तक पहुंच गया, जो स्थिर मूल्यों पर वर्ष 2023 से 6.7% की वृद्धि रही। उनमें से, प्राथमिक उद्योग का जोड़ा मूल्य 3 अरब 32 करोड़ युआन था, जो वर्ष 2023 से 7.9% की वृद्धि रही; द्वितीयक उद्योग का अतिरिक्त मूल्य 38 अरब 65 करोड़ 70 लाख युआन था, जो 9.5% की वृद्धि रही और तृतीयक उद्योग का अतिरिक्त मूल्य 57 अरब 2 करोड़ 70 लाख युआन था, जो 5.1% की वृद्धि रही।

ल्हासा सांख्यिकी ब्यूरो के उप निदेशक लो यान ने कहा कि 2024 में ल्हासा में कृषि उत्पादन आम तौर पर स्थिर रहा है तथा कृषि उत्पादों की पर्याप्त आपूर्ति हुई। औद्योगिक अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी और उद्योग का समग्र विकास अच्छा रहा है। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- कहीं बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Exit mobile version