Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छांग जी20 के 18वें शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

September 4, 2023

ली छांग जी20 के 18वें शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

 

4 सितंबर को चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने नियमित संवाददाता सम्मेलन की अध्यक्षता की।
इस दौरान माओ निंग ने इस बात की घोषणा की कि भारत सरकार के निमंत्रण पर चीनी प्रधानमंत्री ली छांग 9 से 10 सितंबर तक भारत की राजधानी दिल्ली में आयोजित जी20 नेताओं के 18वें शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
साथ ही माओ निंग ने यह भी कहा कि हाल में ही चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिका के वाशिंगटन स्टेट में स्थित“अमेरिका-चीन युवा और छात्र आदान-प्रदान संघ”, विभिन्न जगतों के मित्रवत लोगों, और अमेरिका के जनरल स्टिलवेल के वंशज को क्रमशः उत्तर दिया।

शी ने कहा कि चीन-अमेरिका संबंधों की आशा लोगों में है, नींव लोगों में है और भविष्य युवाओं में है। दोनों देशों के लोगों को आदान-प्रदान मजबूत करना चाहिए, समझ बढ़ानी चाहिए और सहयोग का विस्तार करना चाहिए, ताकि द्विपक्षीय संबंधों के विकास में लगातार नई गति लाई जा सके। इससे जाहिर हुआ है कि शी चिनफिंग चीन-अमेरिका के बीच गैर-सरकारी आदान-प्रदान और मानवीय आदान-प्रदान को मजबूत करने पर बड़ा ध्यान देते हैं।

माओ निंग ने कहा कि चीन और अमेरिका के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद 40 वर्षों में गैर सरकारी आदान-प्रदान चीन-अमेरिका संबंधों को बढ़ावा देने की अक्षय शक्ति है। अब चीन और अमेरिका ने सिस्टर स्टेट्स, राज्यों और शहरों के 284 जोड़े स्थापित किए हैं, जिसने दोनों पक्षों के बीच कई व्यावहारिक सहयोग परियोजनाओं को सुविधाजनक बनाया है और दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ पहुंचाया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें