Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छ्यांग ने जी-20 नेताओं के 20वें शिखर सम्मेलन के पहले चरण में भाग लिया और भाषण दिया

November 23, 2025

ली छ्यांग ने जी-20 नेताओं के 20वें शिखर सम्मेलन के पहले चरण में भाग लिया और भाषण दिया

स्थानीय समयानुसार 22 नवंबर को, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने जोहान्सबर्ग में जी-20 नेताओं के 20वें शिखर सम्मेलन के पहले चरण में भाग लिया और “समावेशी और सतत आर्थिक विकास” विषय पर भाषण दिया।

ली छ्यांग ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस बात पर ज़ोर दिया कि एकता ही शक्ति है और विभाजन से कोई लाभ नहीं होता। वर्तमान में, विश्व अर्थव्यवस्था फिर से भारी चुनौतियों का सामना कर रही है, एकतरफावाद और संरक्षणवाद का बोलबाला है, और विभिन्न व्यापार प्रतिबंध और टकराव बढ़ रहे हैं। विभिन्न पक्षों के हितों में मतभेद और वैश्विक सहयोग तंत्र की कमियां अंतर्राष्ट्रीय एकता के मार्ग में प्रमुख बाधाएं हैं। जी-20 को इन समस्याओं का डटकर सामना करना चाहिए, समाधान ढूंढ़ने चाहिए और सभी पक्षों को एकता और सहयोग के मार्ग पर वापस लाना चाहिए।

उपस्थित नेताओं ने कहा कि जी-20 सदस्यों को एकजुटता और सहयोग को मजबूत करना चाहिए, बहुपक्षवाद को कायम रखना चाहिए, चुनौतियों का मिलकर सामना करना चाहिए, विश्व व्यापार संगठन को केंद्र में रखते हुए बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली की रक्षा करनी चाहिए, वैश्विक आर्थिक प्रशासन प्रणाली में सुधार को बढ़ावा देना चाहिए, देशों के बीच विकास की खाई को पाटना चाहिए और मजबूत, संतुलित, समावेशी और सतत विकास को बढ़ावा देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: The Kerala Story 2 के मेकर्स को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने हटाई फिल्म पर लगी रोक

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें