Site icon Dainik Savera Times

ली छ्यांग ने जर्मन चांसलर के साथ वार्ता की

Li Keqiang holds talks with German Chancellor

Li Keqiang holds talks with German Chancellor

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने 25 फरवरी को पेइचिंग में यात्रा पर आये जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ वार्ता की। ली छ्यांग ने कहा कि दोनों पक्षों की समान कोशिशों से चीन-जर्मनी सम्बंध और सहयोग स्थिरता से आगे बढ़ रहे हैं और कई नयी उपलब्धियां हासिल हुई हैं। चीन जर्मनी के साथ संवाद और पारस्परिक राजनीतिक विश्वास मजबूत कर चीन-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को घनिष्ठ बनाने और दोनों देशों के बीच सहयोग और गहराने को तैयार है ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक कल्याण मिले।

ली छ्यांग ने कहा कि वर्तमान वर्ष चीन की पंचवर्षीय योजना का पहला वर्ष है। भावी पाँच साल चीन जर्मनी आर्थिक व व्यापारिक सहयोग को अधिक मौके मिलेंगे। चीन जर्मनी के साथ विकास रणनीति के जुड़ाव और नीति सम्बंधों को मजबूत करके द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार करने के लिए तैयार है, वाहन और रासायनिक उद्योग में पारंपरिक सहयोग को नया और कुशल बनाने, एआई और बायोमेडिकल जैसे नए क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार कर नए आर्थिक विकास बिंदु बनाने को तैयार है।

चीन जर्मनी के अधिक श्रेष्ठ उत्पादों का आयात करना चाहता है। उम्मीद है कि जर्मनी चीनी उद्यमों के लिए अधिक न्यायपूर्ण ,स्थिर और अनुमानित वाणिज्य वातावरण प्रदान करेगा। ली छ्यांग ने कहा कि विश्व में दो बडी अर्थव्यवस्थाओं और महत्वपूर्ण प्रभाव संपन्न बड़े देशों के नाते चीन और जर्मनी को एक साथ बहुपक्षवाद, मुक्त व्यापार की सुरक्षा और अधिक न्यायपूर्ण व युक्तियुक्त वैश्विक शासन व्यवस्था के निर्माण में जुटकर विश्व शांति व विकास कार्य में अधिक सकारात्मक शक्ति डालनी चाहिए।

मर्ज ने कहा कि जर्मनी और चीन का घनिष्ठ आर्थिक सम्बंध है और सहयोग की अपार संभावनाएं है। जर्मनी चीन के साथ उच्च स्तरीय संवाद मजबूत कर द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक सम्बंध के संतुलित विकास, हरित परिवर्तन तथा जलवायु परिवर्तन के निपटारे में सहयोग बढ़ाने को तैयार है। जर्मनी चीन के साथ बहुपक्षवाद और मुक्त व्यापार की वकालत करने का उत्सुक है। वार्ता के बाद दोनों पक्षों ने हरित परिवर्तन, कस्टम, खेल व मीडिया आदि क्षेत्रों के सहयोग सम्बंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version