Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली खछ्यांग ने सरकारी कार्य रिपोर्ट पर राय और सुझाव सुने

February 8, 2023

ली खछ्यांग ने सरकारी कार्य रिपोर्ट पर राय और सुझाव सुने

चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 6 फरवरी को सरकारी कार्य रिपोर्ट पर राय और सुझाव सुनने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के लोगों और जमीनी स्तर के प्रतिनिधियों के लिए एक संगोष्ठी की अध्यक्षता की। संगोष्ठी में विभिन्न प्रतिनिधियों ने भाषण दिया और पिछले एक वर्ष और पिछले पाँच वर्षों में प्राप्त विकास की उपलब्धियों की पूरी तरह से पुष्टि की और अपने-अपने सुझाव भी पेश किये। ली खछ्यांग ने प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में महासचिव शी चिनफिंग के केंद्र वाली चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के मजबूत नेतृत्व में चीन के विकास में नई और अत्यंत कठिन उपलब्धियां हासिल की गई। उच्च अंतरराष्ट्रीय मुद्रास्फीति की पृष्ठभूमि में चीन में घरेलू उपभोक्ता कीमतों में केवल 2 फीसदी की वृद्धि हुई, आयात और निर्यात में 7.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, आर्थिक संचालन एक उचित सीमा के भीतर रहा। यह आसान नहीं है, इसे हासिल करना मुश्किल है।

ली खछ्यांग ने कहा कि चीन का आर्थिक विकास पिछले साल के अंत में स्थिर हो गया और इस साल की शुरुआत में इसमें तेजी आई। महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के उपायों के अनुकूलन और समायोजन के साथ, खपत, जो कई वर्षों से अर्थव्यवस्था की मुख्य प्रेरक शक्ति रही है, जनवरी में काफी बढ़ गई। हमें पार्टी केंद्रीय समिति और राज्य परिषद की तैनाती को लागू करना चाहिए, केंद्रीय आर्थिक कार्य सम्मेलन की भावना को पूरी तरह से लागू करना चाहिए, अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए नीतिगत उपायों को लागू करना चाहिए, वर्तमान आर्थिक और सामाजिक विकास में अच्छा काम करना चाहिए, साथ ही आर्थिक सुधार की प्रवृत्ति को मजबूत और विस्तारित करना जारी रखा जाय।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें