Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छ्यांग ने इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात की

November 24, 2025

ली छ्यांग ने इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात की

स्थानीय समयानुसार 22 नवम्बर को चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने जोहान्सबर्ग में इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात की।

ली छ्यांग ने कहा कि पिछले साल जुलाई में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन की राजधानी पेइचिंग में प्रधानमंत्री मेलोनी से मुलाकात की और चीन-इटली संबंधों को गहरा करने के लिए रणनीतिक योजनाएं बनाईं। चीन इटली के साथ पारंपरिक मैत्री को और बढ़ावा देने, विकास रणनीतियों के समन्वय को मज़बूत करने, द्विपक्षीय खुलेपन को बढ़ावा देने, पारंपरिक सहकारी श्रेष्ठताओं का लाभ उठाने, उभरते उद्योगों में सहयोग का विस्तार करने, समान विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने और एक अधिक स्थिर और फलदायी व्यापक रणनीतिक साझेदारी बनाने को तैयार है। दोनों पक्षों को संयुक्त राष्ट्र और जी-20 जैसे बहुपक्षीय ढाँचों में समन्वय और सहयोग को मज़बूत करना चाहिए, व्यापक आम सहमति बनानी चाहिए और बहुपक्षवाद को बनाए रखने और बहुपक्षीय तंत्र को मज़बूत करने में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के विश्वास और संकल्प को बढ़ाना चाहिए।

मेलोनी ने कहा कि इटली-चीन संबंध अच्छी तरह से विकसित हो रहे हैं। इटली चीन के साथ द्विपक्षीय सहयोग तंत्र का बेहतर उपयोग करने, व्यापार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने, बहुपक्षीय संचार और समन्वय को मज़बूत करने और संयुक्त रूप से बहुपक्षवाद को बनाए रखने के लिए काम करने को तैयार है।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup SL vs PAK : श्रीलंका ने जीता टॉस, पाकिस्तान को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें