Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली खछ्यांग ने ब्रिटिश 48 ग्रुप क्लब “आइसब्रेकर्स” के 2023 नववर्ष समारोह के लिए बधाई पत्र भेजा

February 9, 2023

ली खछ्यांग ने ब्रिटिश 48 ग्रुप क्लब “आइसब्रेकर्स” के 2023 नववर्ष समारोह के लिए बधाई पत्र भेजा

चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 8 फ़रवरी को ब्रिटिश 48 ग्रुप क्लब “आइसब्रेकर्स” के 2023 नववर्ष समारोह के लिए बधाई पत्र भेजा। ली खछ्यांग ने कहा कि 70 साल पहले, ब्रिटिश व्यापारिक समुदाय के समझदार लोगों ने बड़ी हिम्मत से बर्फ को तोड़ा और चीन-यूके व्यापार के लिए दरवाजा खोल दिया। वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थिति जटिल और गहन रूप से विकसित हो रही है। भू-राजनीति, विश्व अर्थव्यवस्था, जलवायु परिवर्तन, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा आदि क्षेत्र गंभीर जोखिमों और चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। यह जितना अधिक कठिन है, उतना ही हमें “आइसब्रेकर” की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए, एक अग्रणी और उद्यमी दृष्टिकोण के साथ आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करना चाहिए, संघर्षों और मतभेदों को ठीक से संभालना चाहिए, लोगों की आजीविका और भलाई में सुधार करना चाहिए और पारस्परिक लाभ और समान जीत हासिल करनी चाहिए।

ली खछ्यांग ने कहा कि चीन अविचलित रूप से शांतिपूर्ण विकास के मार्ग का पालन करता है, सुधार और खुलेपन की बुनियादी राष्ट्रीय नीति का पालन करता है, और विश्व शांति की रक्षा और विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए सभी पक्षों के साथ काम करने को तैयार है। चीन और यूके दोनों संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य हैं और दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं हैं। द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बनाए रखना दोनों पक्षों और दुनिया के हित में है। आशा है कि दोनों देशों के व्यापार मंडल चीन-यूके मित्रता और पारस्परिक रूप से लाभप्रद सहयोग को बढ़ावा देने के लिए नए और अधिक योगदान देना जारी रखेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें