Site icon Dainik Savera Times

ली छ्यांग ने व्यापारिक प्रतिनिधियों की संगोष्ठी में भाग लिया

Seminar for business representatives

Seminar for business representatives

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 24 जून को चीन के ल्याओनिंग प्रांत के ताल्येन शहर में वर्ष 2026 ग्रीष्मकालीन दावोस फोरम में व्यापारिक प्रतिनिधियों की संगोष्ठी में भाग लिया। प्रतिनिधियों के भाषण सुनने के बाद ली छ्यांग ने कहा कि हाल के वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में सहमति बनी है कि व्यापार युद्ध और टैरिफ युद्ध में कोई विजेता नहीं होता।

कई देश आर्थिक और व्यापारिक आदान-प्रदान बढ़ा रहे हैं और आपसी लाभ व समान जीत के सही रास्ते पर लौट रहे हैं। यह पूरी तरह से दर्शाता है कि खुलापन और सहयोग युग में अपरिवर्तनीय रूझान है और विभिन्न देशों के लिए विकास की गुंजाइश बढ़ाने की आंतरिक आवश्यकता भी है। चाहे बाहरी वातावरण में कितना भी परिवर्तन क्यों न आया हो, चीन हमेशा खुलेपन व सहयोग पर कायम रहता है और गहन रूप से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार व निवेश में भाग लेता रहेगा।

ली छ्यांग ने कहा कि हाल के वर्षों में चीन में आर्थिक विकास बेहतर दिशा में बढ़ रहा है। इससे विभिन्न देशों के उद्यमों को नए अवसर मिलेंगे। चीन सरकार ज़्यादा खुला, निष्पक्ष और मित्रवत माहौल बनाने के लिए भरसक प्रयास करेगी। बताया जाता है कि 30 से अधिक देशों और क्षेत्रों के करीब 150 व्यापारिक प्रतिनिधियों ने संगोष्ठी में भाग लिया। उन्होंने कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता बढ़ रही है। इस स्थिति में चीन विश्वसनीय दीर्घकालीन साझेदार है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार समुदाय चीन के विकास पर आशावान है और चीन में व्यापार बढ़ाना चाहता है, ताकि विश्व आर्थिक वृद्धि में योगदान किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

Exit mobile version