Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जी20 के 18वें शिखर सम्मेलन के तीसरे चरण की बैठक में शामिल हुए ली छ्यांग

September 10, 2023

जी20 के 18वें शिखर सम्मेलन के तीसरे चरण की बैठक में शामिल हुए ली छ्यांग

 

10 सितंबर की सुबह चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने नयी दिल्ली में जी 20 के 18वें शिखर सम्मेलन के तीसरे चरण की बैठक में भाग लिया। ली छ्यांग ने कहा कि बेहतर भविष्य की आकांक्षा हमेशा मानव को आगे की ओर लेकर जाती है । वर्तमान विश्व का विकास एक जटिल और कठिन दौर से गुजर रहा है ।कठिन समय में हमें भविष्य के प्रति हमारा विश्वास मजबूत कर दूरगामी नजर डालनी चाहिए और सकारात्मक रूप से चुनौतियों का सामना करना चाहिए ।

उन्होंने बल दिया कि जी 20 के सदस्यों को रोल मॉडल की भूमिका निभानी चाहिए । वर्तमान में सब से नाजुक सवाल विकास मुद्दा है । हमें विकास को समग्र नीतियों के समंव्य में केंद्रीय स्थान पर रखना चाहिए । हमें सच्चे मायने में बहुपक्षवाद लागू कर वैश्विक विकास साझेदारी की स्थापना करना और समान विकास के लिए सुरक्षित व स्थिर अंतरराष्ट्रीय माहौल तैयार करना चाहिए ।

शिखर सम्मेलन में शामिल नेताओं ने कहा कि जी-20 को जिम्मेदारी व कर्तव्य उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय सहयोग मजबूत कर समावेशी ,सतत् और जन केंद्रित विकास बढ़ाना और एआई आदि डिजिटल तकनीकों के प्रयोग से मानव कल्याण बढ़ाने को सुनिश्चित करना चाहिए ।

(वेइतुंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें