Site icon Dainik Savera Times

ली छ्यांग ने नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में फिर से चुने जाने पर दी बधाई

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 11 जून को नरेंद्र मोदी को संदेश भेजकर भारत के प्रधानमंत्री के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी।

बधाई संदेश में ली छ्यांग ने कहा कि चीन-भारत संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास से न केवल दोनों देशों के लोगों की भलाई बढ़ेगी, बल्कि दुनिया और क्षेत्र में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होगा। चीन भारत के साथ मिलकर द्विपक्षीय संबंधों के विकास को सही दिशा में बढ़ावा देना चाहता है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version