Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छ्यांग ने चीनी अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन एक्सपो के उद्घाटन समारोह में दिया भाषण

November 29, 2023

ली छ्यांग ने चीनी अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन एक्सपो के उद्घाटन समारोह में दिया भाषण

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 28 नवंबर को पेइचिंग में पहले चीनी अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन एक्सपो के उद्घाटन समारोह यानी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला नवाचार और विकास फोरम में भाग लिया और मुख्य भाषण भी दिया। ली छ्यांग ने कहा कि चीनी अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन एक्सपो आपूर्ति श्रृंखला विषय पर आधारित दुनिया की पहली राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी है। वर्तमान में आर्थिक पुनरुत्थान मुश्किल से आगे बढ़ रहा है। जैसे चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा था कि वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं की लचीलापन और स्थिरता बनाए रखना विश्व आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण गारंटी है।

वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं में सहयोग को मजबूत करना सभी पक्षों का हित और तत्काल अपेक्षा है। चीन ने युग की मांग का पालन करने के लिये इस एक्सपो का आयोजन किया, और एक ऐसा अंतर्राष्ट्रीय मंच बनाया है जो सभी पक्षों को संचार को मजबूत करने, सहयोग को गहरा करने और आम विकास की तलाश को बढ़ावा देता है।

साथ ही ली छ्यांग ने औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को गहरा करने पर चार पहलें सामने रखीं। पहला, एक सुरक्षित और स्थिर औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला बनाने के लिए मिलकर काम करें। दूसरा, एक सुचारु और कुशल औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण करें। तीसरा, संयुक्त रूप से एक खुली और समावेशी औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण करें। चौथा, संयुक्त रूप से पारस्परिक रूप से लाभप्रद और समान-जीत वाली औद्योगिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला का निर्माण करें।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें