Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छ्यांग ने 8वें चीन-अफ्रीका उद्यमिता सम्मेलन में दिया भाषण

September 6, 2024

ली छ्यांग ने 8वें चीन-अफ्रीका उद्यमिता सम्मेलन में दिया भाषण

6 सितंबर को चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने पेइचिंग के नेशनल कन्वेंशन सेंटर में 8वें चीन-अफ्रीका उद्यमिता सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाषण दिया। ली छ्यांग ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में अफ्रीका के साथ व्यावहारिक सहयोग के लिए नए उपायों की घोषणा की और उन्होंने चीन और अफ्रीका के लिए संयुक्त रूप से आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने और “वैश्विक दक्षिण” के आधुनिकीकरण का नेतृत्व करने के लिए प्रमुख पहल की है, जो चीनी शैली के आधुनिकीकरण के वैश्विक महत्व और समकालीन मूल्य को पूरी तरह से प्रदर्शित करता है।

ली छ्यांग ने बताया कि आर्थिक और व्यापार सहयोग चीन-अफ्रीका सहयोग की एक महत्वपूर्ण आधारशिला है और हाल के वर्षों में इसके अच्छे परिणाम मिले हैं। यह चीन और अफ्रीका को संयुक्त रूप से आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए मजबूत समर्थन प्रदान करता है। चीन और अफ्रीका को आर्थिक और व्यापार सहयोग को और अधिक गहन और उच्च स्तर पर बढ़ावा देने के लिए एकजुट होकर और अधिक निकटता से सहयोग करना चाहिए।

ली छ्यांग ने जोर देकर कहा कि उद्यमी सामाजिक उत्पादन के आयोजक, सामाजिक संपदा के निर्माता और सामाजिक प्रगति के प्रवर्तक हैं। उम्मीद है कि चीनी और अफ्रीकी उद्यमी अपनी बुद्धिमत्ता और जिम्मेदारी को बेहतर ढंग से प्रदर्शित करेंगे, सहयोग को गहरा करेंगे और चीन, अफ्रीका और दुनिया के विकास को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

यह उल्लेखनीय है कि चीन-अफ्रीका सहयोग शिखर सम्मेलन में उपस्थित अफ्रीकी नेताओं, चीनी और अफ्रीकी उद्यमियों के प्रतिनिधियों, प्रासंगिक अंतरराष्ट्रीय संगठनों और संस्थानों के प्रतिनिधियों समेत लगभग 1,000 व्यक्तियों ने इस उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें