Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छ्यांग ने विदेशी विशेषज्ञों के साथ चीनी वसंत त्योहार की संगोष्ठी आयोजित की

February 5, 2024

ली छ्यांग ने विदेशी विशेषज्ञों के साथ चीनी वसंत त्योहार की संगोष्ठी आयोजित की


ली छ्यांग ने विदेशी विशेषज्ञों और रिश्तेदारों को वसंत त्योहार की शुभकामनाएं दीं और चीन के विकास और निर्माण के लिए उनकी दीर्घकालिक चिंता और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया, चीन के विकास और सरकारी कामकाज पर विशेषज्ञों की राय और सुझावों को ध्यान से सुना।

स्विट्जरलैंड, जर्मनी, ब्राजील, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, रूस और अन्य देशों के विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार सहयोग, हरित विकास, प्रतिभा प्रशिक्षण आदि पर भाषण दिए। ली छ्यांग ने कहा कि विदेशी विशेषज्ञों ने चीन के आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने, चीन और दूसरे देशों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सभी ने चीन के विकास के अभ्यास में सकारात्मक योगदान दिया है। चीन उच्च गुणवत्ता वाले विकास के साथ चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण को व्यापक रूप से बढ़ावा दे रहा है, जो विदेशी विशेषज्ञों और अन्य प्रतिभाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए व्यापक स्थान प्रदान करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें