Site icon Dainik Savera Times

ली छ्यांग ने स्छ्वान प्रांत का निरीक्षण दौरा किया

China News

China News

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 30 मार्च से 1 अप्रैल तक स्छ्वान प्रांत का निरीक्षण दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरित विकास और मज़बूत ऊर्जा देश के निर्माण के बारे में महासचिव शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण कथन का कार्यान्वयन कर ऊर्जा की सुरक्षा में नई रणनीति लागू करनी चाहिए, ताकि उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक और सामाजिक विकास में मज़बूत समर्थन किया जा सके।

बताया जाता है कि स्छ्वान प्रांत में ली छ्यांग ने क्रमशः छंगतू शहर और तयांग शहर जाकर नवीन ऊर्जा के विकास और संबंधित उपकरण के निर्माण उद्यमों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में फोटोवोल्टिक प्रौद्योगिकी में प्रगति से सौर ऊर्जा के इस्तेमाल का स्तर स्पष्ट रूप से उन्नत हुआ। नवाचार करने में उद्यमों का समर्थन किया जाना चाहिए।

ली छ्यांग ने कहा कि नए पावर ग्रिड का निर्माण ऊर्जा की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हरित विकास बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। स्छ्वान प्रांत चीन में स्वच्छ ऊर्जा का अहम आधार है। जल ऊर्जा, पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, हाइड्रोजन ऊर्जा और प्राकृतिक गैस को एक दूसरे के पूरक बनाने को बढ़ावा देना चाहिए। ली छ्यांग ने परमाणु ऊर्जा और जल विद्युत से जुड़े उद्यमों को अत्याधुनिक तकनीक और बाज़ार की मांग के अनुसार एआई आदि उन्नत प्रौद्योगिकी और विनिर्माण का गहन मिश्रण बढ़ाने को प्रोत्साहित किया, ताकि स्वच्छ ऊर्जा से संबंधित उपकरण के निर्माण आदि में नई प्रगति मिल सके।

वहीं, ली छ्यांग ने जल सिंचाई जंक्शन जाकर जलाशय क्षेत्र का दौरा भी किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण आने वाली पीढ़ियों को फ़ायदा पहुंचाने वाला कार्य है। जल संरक्षण सुविधाओं का आधुनिकीकरण तेज़ करने के साथ इसकी व्यापक क्षमता निभाने की आवश्यकता है। गेहूं उगाने वाले क्षेत्रों में ली छ्यांग ने कृषि विशेषज्ञों और किसानों के साथ बातचीत में कहा कि स्मार्ट कृषि मशीनरी जैसे नए तकनीकों और उपकरणों का व्यापक इस्तेमाल करने के साथ उदार कृषि नीति का ठोस कार्यान्वयन करना चाहिए, ताकि खाद्य सुरक्षा की क्षमता लगातार उन्नत हो सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version