चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 24 जून को दोपहर बाद उत्तर चीन के थ्येनचिन शहर में समर दावोस में भाग लेने के लिए आये वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिंह चिंह से भेंट की।
ली छ्यांग ने कहा कि वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में अस्थिर और अनिश्चित तत्व बढ़ रहे हैं। चीन और वियतनाम को अधिक घनिष्ठ रूप से एकजुट होकर रणनीतिक संपर्क और पारस्परिक लाभ वाला सहयोग मजबूत करना चाहिए। यह न सिर्फ दोनों पक्षों बल्कि क्षेत्र और विश्व के लिए लाभदायक है।
ली छ्यांग ने कहा कि चीन वियतनाम के साथ विकास रणनीति के जुड़ाव में तेजी लाने, बेल्ट एंड रोड सह निर्माण तथा दो गलियारे और एक आर्थिक चक्र रणनीति (Two Corridors and One Economic Circle strategy,) सहयोग परियोजना अच्छी तरह लागू करने, चीन-वियतनाम रेल संपर्क आगे बढ़ाने, एआरई, डिजिटल अर्थव्यवस्था व हरित विकास जैसे क्षेत्रों के सहयोग का विस्तार करने को तैयार है। इसके अलावा दोनों पक्षों को संस्कृति, पर्यटन, शिक्षा व मीडिया के आदान-प्रदान को मजबूत करना और चीन-वियतनाम वर्ष के लोगों के लिए लोगों के आदान-प्रदान जैसे श्रृंखलात्मक कार्यक्रमों का सफल आयोजन करना चाहिए।
फाम मिंह चिंह ने बताया कि वियतनाम चीन के साथ उच्च स्तरीय आवाजाही और मजबूत कर पारस्परिक राजनीतिक विश्वास मजबूत करने, विभिन्न क्षेत्रों के व्यावहारिक सहयोग बढ़ाने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान व लोगों के बीच आवाजाही बढ़ाने का उत्सुक है। वितयनाम चीन के साथ बहुपक्षीय समन्वय मजबूत कर बहुपक्षवाद और समान हितों की सुरक्षा की प्रतीक्षा करता है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

