Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छ्यांग ने ल्याओनिंग प्रांत के ताल्येन शहर का निरीक्षण दौरा किया

June 23, 2026

ली छ्यांग ने ल्याओनिंग प्रांत के ताल्येन शहर का निरीक्षण दौरा किया

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 22 जून को ल्याओनिंग प्रांत के ताल्येन शहर का निरीक्षण दौरा किया। उन्होंने कहा कि बुद्धिमान, हरित और एकीकृत दिशा में आधुनिक औद्योगिक प्रणाली के निर्माण में तेजी लानी होगी, ताकि उच्च गुणवत्ता वाले विकास में लगातार नई उम्मीद जग सके।

ताल्येन शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री ग्रुप में ली छ्यांग ने कार्य रिपोर्ट सुनी। उन्होंने निर्मित हो रहे जहाज पर चढ़कर तरलीकृत प्राकृतिक गैस के परिवहन जहाज के निर्माण के बारे में जानकारी ली। ली छ्यांग ने कहा कि उच्च स्तरीय जहाज निर्माण की उच्च प्रौद्योगिकी, उच्च कठिनाई और उच्च अतिरिक्त मूल्य की विशेषता है। इसकी औद्योगिक श्रृंखला लंबी है और असर बहुत बड़ा है। प्रमुख प्रौद्योगिकी के अनुसंधान और विकास में सफलता बढ़ाने से स्वतंत्र नवाचार क्षमता उन्नत करनी होगी।

चीन के फर्स्ट हैवी इंडस्ट्री (सीएफएचआई) के अधीन ताल्येन न्यूक्लियर पावर पेट्रोकेमिकल कंपनी में ली छ्यांग ने परमाणु ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल उपकरण के अनुसंधान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उन्नत परमाणु ऊर्जा आदि उच्च स्तरीय उपकरण देश के ऊर्जा, उद्योग और प्रौद्योगिकी सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। तकनीकी नवाचार और औद्योगिक नवाचार का गहरा एकीकरण मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी की परमाणु ऊर्जा के सुरक्षित इस्तेमाल को बढ़ावा देना होगा। इसके अलावा, औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला का लचीलापन उन्नत कर मुख्य प्रतिस्पर्द्धा शक्ति बढ़ानी होगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें