Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छ्यांग ने शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के शासनाध्यक्षों की परिषद की 22वीं बैठक में लिया भाग

October 27, 2023

ली छ्यांग ने शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के शासनाध्यक्षों की परिषद की 22वीं बैठक में लिया भाग

स्थानीय समय के अनुसार 26 अक्तूबर को सुबह चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने बिश्केक में शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के शासनाध्यक्षों (प्रधानमंत्रियों) की परिषद की 22वीं बैठक में भाग लिया। किर्गिस्तान के प्रधान मंत्री सदिर नर्गोज़ोयेविच जपारोव ने बैठक की अध्यक्षता की। ली छ्यांग ने भाषण देते हुए कहा कि इस वर्ष जुलाई में आयोजित शांगहाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में “शांगहाई भावना” को आगे बढ़ाने और घनिष्ठ शांगहाई सहयोग संगठन साझा भाग्य समुदाय के निर्माण पर महत्वपूर्ण सहमति बनी और प्रमुख कार्यों को स्पष्ट किया गया। चीन विभिन्न पक्षों के साथ राष्ट्राध्यक्षों की बैठक की भावना को लागू करना चाहता है।

ली छ्यांग ने शांगहाई सहयोग संगठन के सहयोग को गहराने के लिए चार सूत्रीय सुझाव पेश किया। पहला, संयुक्त रूप से एक मजबूत क्षेत्रीय सुरक्षा अवरोध का निर्माण करें और बाहरी हस्तक्षेप का दृढ़ता से विरोध करें। दूसरा, संयुक्त रूप से आर्थिक बहाली को बढ़ावा दें और औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुचारू बनाए रखें। तीसरा, संयुक्त रूप से “बेल्ट एंड रोड” के निर्माण को बढ़ावा दें। चौथा, संयुक्त रूप से लोगों के बीच आपसी समझ को बढ़ावा दें और शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, खेल और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को लगातार गहरा करें।

बैठक में भाग लेने वाले विभिन्न पक्षों ने कहा कि वे शांगहाई सहयोग संगठन की ” शांगहाई भावना” को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस संगठन की स्थापना के बाद से अब तक के 22 वर्षों में इसका विकास जारी रहा है, इसका अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की सर्वसम्मति को लागू किया जाना चाहिए, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत किया जाना चाहिए, “बेल्ट एंड रोड” के संयुक्त निर्माण को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। ली छ्यांग ने विभिन्न सदस्य देशों के नेताओं के साथ संयुक्त विज्ञप्ति पर हस्ताक्षर किए और, अर्थव्यवस्था, व्यापार, रेलवे और तंत्र निर्माण पर संगठन के कई सहयोग दस्तावेजों और प्रस्तावों को मंजूरी दी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें