Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छ्यांग ने चीनी राज्य परिषद के नियमित सम्मेलन की अध्यक्षता की

May 22, 2026

ली छ्यांग ने चीनी राज्य परिषद के नियमित सम्मेलन की अध्यक्षता की

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 21 मई को राज्य परिषद के नियमित सम्मेलन की अध्यक्षता की। सम्मेलन में राष्ट्रीय एकीकृत बाज़ार के निर्माण से जुड़े कार्य पर अध्ययन किया गया।

सम्मेलन में कहा गया है कि राष्ट्रीय एकीकृत बाज़ार के निर्माण विकास का नया ढांचा बनाने और उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाने के लिए आवश्यकता है। हाल के वर्षों में राष्ट्रीय एकीकृत बाज़ार के निर्माण में सकारात्मक परिणाम और महत्वपूर्ण प्रगति हासिल हुई। इसके बावजूद फिर भी प्रयास करना होगा। संबंधित व्यवस्थाओं का निर्माण करने के साथ बाज़ार सुविधाओं का उच्च-मानक अंतर्संबंध और प्रमुख क्षेत्रों में एकीकृत बाजार बढ़ाना होगा।

सम्मेलन में आधुनिक आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली के निर्माण की 15वीं पंचवर्षीय योजना पारित की गई। सम्मेलन में कहा गया है कि आपातकालीन प्रबंधन जनता के जान माल की सुरक्षा और सुधार, विकास व स्थिरता की स्थिति से संबंधित है। नई स्थिति और नई अवश्यकता के अनुसार आधुनिक आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली का निर्माण तेज करना होगा।

इसके अलावा, सम्मेलन में चीनी जन बैंक कानून (संशोधित मसौदा) पर चर्चा की गई और सैद्धांतिक रूप से पारित की गई। मसौदा समीक्षा के लिए चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति में पेश किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें