Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छ्यांग ने केरल में भूस्खलन पर भारतीय पीएम को संवेदना संदेश भेजा

August 3, 2024

ली छ्यांग ने केरल में भूस्खलन पर भारतीय पीएम को संवेदना संदेश भेजा

3 अगस्त को चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने केरल में भूस्खलन आपदा पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवेदना संदेश भेजा। इस दौरान ली छ्यांग ने कहा कि वे केरल में भूस्खलन आपदा के बारे में जानकर चिंतित हैं। जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। मैं चीन सरकार की ओर से पीड़ितों के परिवारों और घायलों के प्रति अपनी गंभीर संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं।

1 अगस्त को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भारत के केरल में भूस्खलन आपदा पर भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर को भी संवेदना संदेश भेजा।

बताया जाता है कि 3 अगस्त को सीएमजी के रिपोर्टर के अनुसार 30 जुलाई की सुबह भारत के केरल के वायनाड क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ, जिसमें अब तक 358 लोगों की मौत हो चुकी है। जिस क्षेत्र में यह घटना घटी, वहां बारिश जारी है और कुछ सड़कें बह गईं, जिससे बचाव कार्य बहुत मुश्किल हो गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें