Site icon Dainik Savera Times

ली छ्यांग ने भारत में मची भगदड़ पर पीएम मोदी को शोक संदेश भेजा

4 जुलाई को, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने भारत के उत्तर प्रदेश में हुई भगदड़ दुर्घटना के संबंध में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजा।

ली छ्यांग ने कहा कि हम यह जानकर विस्मित हैं कि उत्तर प्रदेश में भगदड़ मच गई, जिससे भारी जनहानि हुई। चीन सरकार की ओर से, मैं पीड़ितों के प्रति अपनी गहरा शोक व्यक्त करना चाहता हूं और पीड़ितों के परिजनों और घायलों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। भारतीय पुलिस के अनुसार अब तक उत्तर प्रदेश के हाथरस में मची भगदड़ से जुड़े छह जिम्मेदार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि 2 जुलाई को हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मची। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार 4 जुलाई की सुबह तक हादसे में 123 लोगों की मौत हो चुकी है। यूपी सरकार ने इसकी न्यायिक जांच शुरू कर दी है। लेकिन अब तक सत्संग कराने वाले आयोजकों का कोई पता नहीं चला है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version