Site icon Dainik Savera Times

ली छ्यांग ने नए फ्रांसीसी प्रधान मंत्री को बधाई संदेश भेजा

13 सितंबर को चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने मिशेल बार्नियर को फोन कर उन्हें फ्रांस का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। ली छ्यांग ने कहा कि चीन-फ्रांस सम्बंधों का विशेष ऐतिहासिक और रणनीतिक महत्व है। इस वर्ष चीन और फ्रांस के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मई में सफलतापूर्वक फ्रांस की यात्रा की और दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने गहन रणनीतिक संचार किया और नई स्थिति के तहत चीन-फ्रांस सम्बंधों के विकास का खाका खींचा। वर्तमान दुनिया में गहरा परिवर्तन हो रहा है और चीन-फ्रांस सहयोग का सकारात्मक महत्व और भी अधिक महत्वपूर्ण है।

मैं प्रधान मंत्री के साथ मिलकर दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा संपन्न सहमति को लागू करना, विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देना चाहता हूं, ताकि नए युग में आपसी विश्वास, स्थिरता, अखंडता, नवाचार और जिम्मेदारी वाले चीन-फ्रांस सम्बंध के निर्माण में सकारात्मक योगदान दिया जा सके।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version