Site icon Dainik Savera Times

ली छ्यांग ने चीन-बेलारूस संबंधों के उच्च स्तरीय स्तर पर स्वस्थ व स्थिर विकास पर बल दिया

स्थानीय समयानुसार गुरुवार को दोपहर बाद चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने मिंस्क में बेलारूस के प्रधानमंत्री रोमन गोलोवचेंको के साथ वार्ता की ।ली छ्यांग ने कहा कि चीन बेलारूस के साथ एक दूसरे के केंद्रीय हितों की सुरक्षा का दृढ़ समर्थन कर हमेशा असली दोस्त और साझेदार होने और द्विपक्षीय संबंधों को उच्च स्तरीय स्तर पर स्वस्थ व स्थिर बनाए रखने और विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग निरंतर गहराने को तैयार है।

ताकि अपने-अपने आधुनिकीकरण का निर्माण बढ़ाया जाए। ली छ्यांग ने कहा कि चीन बेलारूस के साथ विकास रणनीतिक के जुड़ाव को गति देने ,उच्च गुणवत्ता से बेल्ट एंड रोड का सहनिर्माण करने ,व्यापार व निवेश ,डिजिटल अर्थव्यवस्था ,हरित विकास आदि क्षेत्रों की संभावनाएं साकार करने और शिक्षा ,संस्कृति व पर्यटन में आवाजाही का विस्तार करने का उत्सुक है।

चीन बेलारूस के साथ यूएन व एससीओ समेत बहुपक्षीय तंत्र के संपर्क को मजूबत कर सच्चे बहुपक्षवाद का अभ्यास कर एक साथ मानवता के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करना चाहता है । गोलोवचेंको ने कहा कि बेलारूस चीन का अच्छा दोस्त व साझेदार बनना चाहता है और एक चीन नीति पर कायम रहेगा।

बेलारूस चीन के साथ विभिन्न स्तरीय आवाजाही घनिष्ठ करने और बेल्ट एंड रोड पहल के ढांचे में व्यापार व विज्ञान व तकनीकी सहयोग का विस्तार करने और अंतरराष्ट्रीय व बहुपक्षीय मामले में समंव्य बढाने का इच्छुक है। दोनों प्रधान मंत्रियों ने एक साथ 2024-2025 चीन बेलारूस वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी सृजन वर्ष की शुरूआत की घोषणा की ।दोनों पक्षों ने बीआरआई सहयोग समेत कई द्विपक्षीय सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप,पेइचिंग)

Exit mobile version