Site icon Dainik Savera Times

न्यूयार्क में यूएन महासभा की आम बहस में भाग लेंगे ली छ्यांग

पेइचिंग समयानुसार 22 सितम्बर की दोपहर के बाद चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग 80वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस और सम्बंधित उच्च स्तरीय गतिविधियों में भाग लेने के लिए चार्टर विमान से न्यूयार्कके लिए रवाना हुए। स्थानीय समयानुसार 22 सितम्बर की दोपहर के बाद ली छ्यांग न्यूयार्क पहुंचे। यूएन स्थित चीनी स्थाई प्रतिनिधि फु त्सोंग, अमेरिका स्थिति चीनी राजदूत श्ये फंग और न्यूयार्क स्थित काउंसलर जनरल छन ली ने हवाई अड्डे जाकर उनकी अगवानी की। न्यूयार्क में ली छ्यांग चीनी पक्ष द्वारा आयोजित वैश्विक विकास पहल वरिष्ठ स्तरीय बैठक आदि गतिविधियों में भाग लेंगे और यूएन महासचिव गुटेरस और सम्बंधित देशों के नेताओं के साथ वार्ता करेंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव पर बीजेपी-कांग्रेस-लेफ्ट एक सुर में, 1-2 चरण में मतदान की मांग; TMC ने जताई असहमति 

Exit mobile version