Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छ्यांग 15वें ग्रीष्मकालीन दावोस फोरम में लेंगे भाग

June 22, 2024

ली छ्यांग 15वें ग्रीष्मकालीन दावोस फोरम में लेंगे भाग

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 21 जून को इस बात की घोषणा की कि चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग 25 जून को चीन के ल्याओनिंग प्रांत के ताल्येन शहर में आयोजित 15वें ग्रीष्मकालीन दावोस फोरम में भाग लेंगे। ली छ्यांग फोरम के दौरान विशेष भाषण देंगे, विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष क्लॉस श्वाब और विदेशी मेहमानों से भेंट की, और विदेशी उद्योग व वाणिज्य मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा और आदान-प्रदान करेंगे।

बताया जाता है कि पोलिश राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा और वियतनामी प्रधानमंत्री फ़ाम मिन्ह चीन्ह इस फोरम में भाग लेंगे। लगभग 80 देशों और क्षेत्रों के राजनीतिक, व्यावसायिक, शैक्षणिक और मीडिया क्षेत्रों के 1,600 से अधिक प्रतिनिधि इस फोरम में हिस्सा लेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें