ग्रीक न्यू डेमोक्रेसी पार्टी के निमंत्रण पर, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी(सीपीसी) की केंद्रीय कमेटी के राजनीतिक ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और केंद्रीय अनुशासन निरीक्षण आयोग के सचिव ली शी ने 17 से 20 सितंबर तक सीपीसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर ग्रीस की औपचारिक यात्रा की । एथेंस में, उन्होंने राष्ट्रपति कॉन्स्टेंटाइन टैसौलस समेत ग्रीक नेताओं से मुलाकात की।
टैसौलस के साथ बातचीत के दौरान, ली शी ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग का हार्दिक अभिवादन पहुंचाया और कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ग्रीक नेतृत्व के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन-ग्रीस व्यापक रणनीतिक साझेदारी ने उल्लेखनीय प्रगति की है। चीन आपसी सम्मान और विश्वास को बनाए रखने, रणनीतिक संचार को मजबूत करने, आदान-प्रदान और आपसी सीख को गहरा करने और दोनों पक्षों के लिए लाभकारी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ग्रीस के साथ काम करने को तैयार है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शांगहाई सहयोग संगठन के थ्येनचिन शिखर सम्मेलन में वैश्विक शासन पहल प्रस्तुत की। चीन इसे लागू करने के लिए ग्रीस के साथ मिलकर काम करने और मानव जाति के लिए एक साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने को तैयार है।
टैसौलस ने ली शी से राष्ट्रपति शी चिनफिंग को अपना हार्दिक अभिवादन प्रेषित करने का अनुरोध किया और कहा कि राजनयिक सम्बंधों की स्थापना के बाद से, ग्रीस और चीन आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग में लगे हुए हैं और एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं से सम्बंधित मुद्दों पर एक-दूसरे का समर्थन करते रहे हैं। जापानी आक्रमण के विरुद्ध युद्ध की विजय की 80वीं वर्षगांठ के चीन के स्मरणोत्सव और राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित चार प्रमुख वैश्विक पहलों ने दुनिया को एक दृढ़ और शक्तिशाली संदेश दिया है और विश्व शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ग्रीस अंतर्राष्ट्रीय और बहुपक्षीय क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग को मजबूत करने का इच्छुक है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

