Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुस्तकालय से जीवन और बेहतर होगा

September 13, 2023

पुस्तकालय से जीवन और बेहतर होगा

 

 

चीन में पुस्तकालय का 2023 वार्षिक सम्मेलन 14 से 17 सितंबर को हनान प्रांत के चंगचो शहर में आयोजित होगा। पुस्तकालय वार्षिक सम्मेलन चीन में पुस्तकालय जगत में उच्चतम स्तरीय और सबसे बड़ा वार्षिक सम्मेलन है। वर्तमान सम्मेलन के दौरान 300 से अधिक विद्वान 29 मुद्दों पर रिपोर्ट, भाषण और अनुभव साझा करेंगे। दो हजार से अधिक प्रतिनिधि सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और विचार-विमर्श करेंगे।

सब जानते हैं कि पुस्तकालय मानव सभ्यता के महत्वपूर्ण वाहकों में से एक है। किसी देश में शहरीकरण का स्तर जितना ऊंचा है, ज्ञान और सूचना प्राप्त करने की आवश्यकता और पुस्तकालय पर निर्भरता उतनी ही अधिक होगी। इसलिए पुस्तकालय का विकास और लोकप्रियता एक देश, एक शहर और एक क्षेत्र में सभ्यता के विकास का महत्वपूर्ण संकेत है।

कई देशों के कानून में निर्धारित किया गया है कि सरकार को अपनी शहरी निर्माण की योजना में सार्वजनिक पुस्तकालय को शामिल करने की जिम्मेदारी है। यह शहरी विकास में पुस्तकालय के महत्व को दर्शाता है।
पुस्तकालय शहरी संस्कृति के संरक्षण, शहरी इतिहास को विरासत के रूप में ग्रहण और शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार है।

अब कागजी किताबों और पत्रिकाओं के अलावा, पुस्तकालय में तरह तरह मल्टीमीडिया सांस्कृतिक संसाधन भी उपलब्ध हैं। डिजिटल नेटवर्क सेवा के विकास के चलते पाठक ऑनलाइन पर ही तमाम किताबें पढ़ सकते हैं।
अब चीन में सार्वजनिक पुस्तकालयों के क्षेत्रफल, संसाधन और कागजी किताबों की संख्या दुनिया में पहले स्थान पर रही। इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों की कुल मात्रा दुनिया के उन्नत स्तर के करीब है।

पेइचिंग, शांगहाई, चच्यांग और क्वांगतोंग जैसे बड़े शहरों और प्रांतों में सार्वजनिक पुस्तकालय के विकास का स्तर दुनिया में आगे है। चीन के पुस्तकालय विभिन्न जगतों के साथ सहयोग करना चाहता है, ताकि पुस्तकालय का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें