Site icon Dainik Savera Times

लिन डैन और ली छोंगवेई BWF के हॉल ऑफ फेम में शामिल 

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन डैन और मलेशियाई बैडमिंटन खिलाड़ी ली छोंगवेई को 2023 बीडब्ल्यूएफ के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। बीडब्ल्यूएफ 26 मई को मलेशिया में दोनों खिलाड़ियों के लिए चयन समारोह का आयोजन करेगा। 2 मई को विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने इस बात की घोषणा की।

गौरतलब है कि लिन डैन अब तक एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार ओलंपिक बैडमिंटन एकल का स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। साथ ही वे बैडमिंटन के इतिहास में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों के एकल में पांच बार स्वर्ण पदक जीते हैं। टीम प्रतियोगिता में, लिन डैन ने चीनी बैडमिंटन टीम को छह बार थॉमस कप और पांच बार सुदीरमन कप जीतने में मदद की। वहीं, लिन डैन की एक ही पीढ़ी के एक प्रसिद्ध खिलाड़ी के रूप में, ली छोंगवेई ओलंपिक में तीन बार रजत पदक जीतने में कामयाब रहे। 

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version